त्रेता युग में भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीपोत्सव मनाया गया था और इस बार रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशभर के साथ ही उत्तराखंड में लोगों ने दीपावली मनाई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने हर साल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम बग्वाल मनाने का एलान किया है।

बता दें कि कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी देवभूमि राममयी नजर आई। इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में श्रीरामोत्सव को श्रीराम बग्वाल के रूप में मनाया। संगठन स्तर पर प्रदेश के सभी पूजा स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ के प्रसिद्ध नरसिंह मन्दिर में श्री राम भगवान प्राण प्रतिष्ठा में श्रद्धालुओं के साथ सुन्दर कांड का पाठन किया। इसी तरह अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लाइव प्रसारण और आरती में प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि श्री रामलला के विराजने पर देवभूमि में जिस तरह दीपावली मनाई गई उससे त्रेता युग के दीपोत्सव सा अनुभव हुआ। आज से उत्तराखंड में प्रचलित तीन तरह की दीपावली के साथ अब एक और दीपावली 22 जनवरी के दिन श्रीराम बग्वाल के रूप में आगे भी मनाई जाएगी।

पिछला लेख रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर देवभूमि में मनाया भव्य उत्सव, दीप जलाकर किया प्रभु...
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads